September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

10 ग्राम स्मैक के साथ पिथौरागढ़ का युवक गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
चम्पावत। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण और वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली चम्पावत के नेतृत्व में चलथी चौकी के सामने बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपित तरुण सिंह ग्वाल पुत्र पूरन सिंह ग्वाल, निवासी वार्ड नंबर चार, घंटाघर, पिथौरागढ़, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली चम्पावत में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चलथी उपनिरीक्षक राकेश कठायत, कांस्टेबल कमल नाथ और कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।

शेयर करे