June 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिला विकास प्राधिकरण ने दो निर्माणाधीन भवन सील कराए

अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई,जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम ने दो निर्माण कार्य सील किए
चंपावत ।

शुक्रवार को संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, चम्पावत के आदेशानुसार आज तहसीलदार चम्पावत हरीश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व एवं प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक श्री पुष्कर नाथ, राजस्व उपनिरीक्षक श्री चंद्रशेखर पंत, सहायक अभियंता श्री सौरभ चंद एवं कनिष्ठ अभियंता सुश्री अल्का की मौजूदगी में तल्ली मादली, चम्पावत क्षेत्र में दो अनधिकृत निर्माणों को सील किया गया।

जांच में पाया गया कि मदन सिंह पाटनी एवं कमल सिंह महारा द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृति लिए निर्माण कार्य किया जा रहा था। पूर्व में प्राधिकरण द्वारा दोनों को निर्माण कार्य रोकने के नोटिस भी जारी किए गए थे, किन्तु चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी बिना स्वीकृति किए गए निर्माणों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करे

You may have missed