August 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

भूस्खलन के बाद टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर यातायात बहाल

Dukan Ad
Dukan Ad

भूस्खलन के बाद टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर यातायात बहाल

चंपावत। नेपाल सीमा से लगे महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मार्ग पर चरण मंदिर के समीप भूस्खलन से बाधित यातायात को बहाल कर दिया गया है। गुरुवार को भारी चट्टान दरकने और मलबा आने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने भारी मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया। विभागीय टीम ने युद्धस्तर पर मलबा हटाने के साथ क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर यातायात सुचारू कर दिया। लोनिवि टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि मार्ग खुलने से क्षेत्रीय जनता और यात्रियों को राहत मिली है।

शेयर करे