**पीसीएस परीक्षा को लेकर चम्पावत पुलिस मुस्तैद, केंद्रों का किया निरीक्षण**
– क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
– परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न जुटने देने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
**जागरण संवाददाता, चम्पावत :** जनपद में रविवार को आयोजित पीसीएस परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए चम्पावत पुलिस मुस्तैद रही। परीक्षा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने को कहा।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को परीक्षा की गरिमा, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्धारित ड्यूटी का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने को कहा।
उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। चम्पावत पुलिस की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

More Stories
स्वाला–धौन के पास खाई में गिरा वाहन, चार घायल, एक का रेस्क्यू जारी
डबल हेलमेट अभियान के तहत एसपी ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
रियासी-बमन गांव में मशीनों से खनन का आरोप, ग्रामीणों ने रात 11 बजे तक खनन और डराने-धमकाने की शिकायत की