सरकारी स्कूल के दो किशोरों की लड़ाई में एक घायल
लोहाघाट। लोहाघाट ब्लाक के एक सरकारी स्कूल में दो नाबालिग छात्रों की बीच हुई हाथापाई में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
सोमवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि करीब चार दिन पहले एक नाबालिग छात्र का दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हुआ। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे के साथ मारपीट कर दी। सोमवार को उसी का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की जा रही है।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश