कराटे खिलाड़ी जतिन और कोच दीपक को सीएम ने किया सम्मानित
लोहाघाट। नेशनल और राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता और कराटे कोच को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में सम्मानित किया।
सोमवार को कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से बाराकोट ब्लाक के झिरकुनी गांव निवासी और हाल सैरीगैर निवासी जतिन जोशी ने वर्ष 2022 में वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप इजिप्ट मे प्रतिभाग किया था। इसके साथ ही इस साल बीते 4 से 6 मई को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। और 7 से 12 मई तक राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि जतिन एशियन कराटे चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप और 38 वें राष्ट्रीय खेल में भी प्रतिभाग करेंगे। होनहार खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर सीएम धामी ने बनबसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कराटे खिलाड़ी जतिन और कराटे कोच दीपक को सम्मानित किया।
:::फोटो।
परिचय। कराटे खिलाड़ी जतिन जोशी और कराटे कोच दीपक अधिकारी को सीएम धामी ने बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।

More Stories
मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष बने भुवन चंद्र पांडेय निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 13 मतों से हराया, उपाध्यक्ष पद पर नंदाबल्लभ और सचिव पद पर सुरेश तिवारी विजयी
विद्या वाहिनी से आसान होगा विद्यार्थियों का स्कूल तक का सफर, छह विद्यालयों को मिले 11 वाहन
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, घी-मिठाई और नमकीन के नमूने लिए