चंपावत। थाना ठुलीगाड़ थाना भैरव मंदिर माँ पूर्णागिरि मेला
माँ पूर्णागिरी मुख्य मेला क्षेत्र में चलाया गया संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही। साथ ही लोक न्यूसेंस कारित करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस एक्ट में हुई कार्यवाही की।
पुलिस अधीक्षक ने यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आज दिनांक 03-06-2024 को पुलिस क्षेत्रधिकारी के प्रयवेक्षण में अस्थाई थाना ठुलीगाड़ व अस्थाई थाना भैरव मंदिर पुलिस द्वारा पूर्णागिरि मार्ग में हनुमान चट्टी स्थल/ लाधिगाड़ स्थल पर उनि .हरीश प्रसाद- थानाध्यक्ष ठुलीगाड़ उ.नि. हेमंत कठैत थानाध्यक्ष भैरवमंदिर के संयुक्त निर्देशन में हनुमान चट्टी में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान मुख्य मेला क्षेत्र में लगभग 90 वाहनो को चैक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कि गई चेकिंग के दौरान लोक न्यूसेंस कारित करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 में चालानी कार्रवाई की गई है।

More Stories
मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष बने भुवन चंद्र पांडेय निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी को 13 मतों से हराया, उपाध्यक्ष पद पर नंदाबल्लभ और सचिव पद पर सुरेश तिवारी विजयी
विद्या वाहिनी से आसान होगा विद्यार्थियों का स्कूल तक का सफर, छह विद्यालयों को मिले 11 वाहन
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, घी-मिठाई और नमकीन के नमूने लिए