September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में पेयजल की समस्या पर सात से होगा आंदोलन, बैठक में लिया निर्णय

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर आचार संहिता के बाद जलसंस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया।
सोमवार को निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में लोगों ने बैठक की। बैठक में बताया कि जलसंस्थान नगर में तीसरे और चौथे दिन दूषित पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। जिससे पीलिया, टायफायड और पेट की बीमारियां हो रही हैं। लोग पीने के लिए दूर दराज से पानी ला रहे है या खरीदकर पी रहे हैं। लोगों ने कहा कि जलसंस्थान लोगों को साफ और नियमित पानी देने में नाकाम हो गया है। उन्होंने कहा कि सरयू लिफ्ट योजना को धरातल पर लाने के लिए सीएम ने पूर्व में घोषणा की थी, लेकिन अब तक योजना में कोई भी प्रगति नहीं हो पाई। उन्होंने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बनने में पहले वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं आता है तो वह नगर की जनता के साथ आचार संहिता के बाद सात जून से धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर मनोज खर्कवाल, हेम बिष्ट, चंदन बिष्ट, नवीन कुमार, राजू बिष्ट, जीवन गहतोड़ी, चन्द्रशेखर जोशी, नारायण लाल साह, राजकिशोर साह, दीपक साह, नवीन नाथ गोस्वामी, गोपी शर्मा, दीपक राय आदि मौजूद रहे।
शेयर करे