दिल्ली से भागकर नाबालिग किशोरी लोहाघाट पहुंची
लोहाघाट। दिल्ली के द्वाराका जिले से लापता एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने लोहाघाट से बरामद किया है। नाबालिग किशोरी को लोहाघाट पुलिस ने परिजनों के साथ आई दिल्ली से आई पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
तीन दिन पहले दिल्ली के द्वारका जिले से एक नाबालिग किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने पहले नाबालिग की काफी खोजबीन की। पता न चलने पर दिल्ली के द्वारका जिले के छावला थाने में नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। दिल्ली पुलिस ने खोजबीन के दौरान नाबालिग की लोकेशन लोहाघाट में पाई। दिल्ली पुलिस के लोहाघाट थाने में संपर्क के बाद लोहाघाट थाने के एएसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को नाबालिग को लोहाघाट के कालू सिंह चौराहे खोजा। एसएचओ ने बताया कि नाबालिग को सकुशल परिजनों के साथ आई दिल्ली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
दिल्ली से भागकर नाबालिग किशोरी लोहाघाट पहुंची

More Stories
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं