September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

दुधपोखरा सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ

Dukan Ad
Dukan Ad

दुधपोखरा के सरस्वती शिशु मंदिर में शपथ ग्रहण हुआ
चंपावत। सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह बोहरा ने कहा कि विद्या भारती संस्था के मंदिर न केवल छात्र-छात्राओं को ज्ञान व सीख देते हैं, बल्कि संस्कार भी सीखाते हैं। चंपावत के पास दुधपोखरा के सरस्वती शिशु मंदिर में पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुधपोखर शिशु मंदिर की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा की गुणवत्ता की मिसाल बताया। सामाजिक कार्यकर्ता बोहरा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दलाई और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का श्रीगणेश मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर हुआ। दुधपोखरा सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, प्रबंधक रमेश गिरी, कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर कैलाश जोशी, बबीता जोशी, शालिनी जोशी, मनीषा जोशी, नीमा महर, श्याम राम आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया।

शेयर करे