चंपावत कॉलेज में व्याप्त तमाम समस्याओं को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह महर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में ताला बंदी की। इस दौरान सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से फीस में वृद्धि कॉलेज में पेयजल की समस्या सेमिनार हॉल प्राचार्य कक्ष बनाने, कॉलेज में बीएड मैस्कॉम टूरिज्म जैसे पाठ्यक्रम खोलने की मांग की। मांगों पर शीघ्र अमल न होने पर उग्रआंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर रेखा सामंत हरीश कुंवर आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल