लोहाघाट। बाराकोट के एलिट चिल्ड्रन एकेडमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान नौनिहालों ने लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
बुधवार को एलिट चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक राजू गड़कोटी और प्रधानाचार्य चन्द्र भानु गहतोड़ी के नेतृत्व में नौनिहालों ने स्कूल से बाराकोट बाजार तक जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने रैली में हाथों में पोस्टर और तख्तियां पकड़कर लोगों जंगलों को आग से बचाने, जल संवर्धन, पौध रोपण आदि के बारे में जागरुक कर नारे लगाए। इस दौरान विद्यालय परिवार के साथ नौनिहालों ने पौध रोपण किया। इस मौके पर शिवानी साह, सूरज राय, नवल जोशी, रजनीश जोशी, संगीता वारी, रेनू सुतेड़ी, गीता अधिकारी, गीतांजलि कोठारी, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।



More Stories
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी