चंपावत। लोहाघाट मुख्य बाजार स्थित एक आवासीय भवन में विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर फायर सर्विस की तत्परता से समय रहते काबू पा लिया गया। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर जिले के सभी फायर स्टेशनों को अग्निकांड की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम लोहाघाट मुख्य बाजार स्थित जगदंबा पुस्तक भंडार के द्वितीय तल पर बने आवासीय भवन के बैठक कक्ष में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम दो अग्निशमन वाहनों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इससे आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया और संभावित बड़े नुकसान से बचाव हो सका।
चंपावत पुलिस ने लोगों से विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने तथा शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। साथ ही, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की विद्युत वायरिंग की समय-समय पर जांच कराने की सलाह भी दी है।


More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक