संवाददाता चंपावत।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को चम्पावत में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को योग, स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय तथा विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शंकर नाथ जोशी ने प्रथम, हरीश सामंत ने द्वितीय और राजीव सिंह महर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पूजा भंडारी प्रथम, मोनिका बिष्ट द्वितीय और सोनी बोरा तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चम्पावत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक