October 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

फोर्ती लोहाघाट निवासी जगदीश पुनेठा की हरियाणा में हथोड़े से मारकर हत्या

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। अंबाला हरियाणा पड़ेगा

में शराब की दुकान के सेल्समेन व फोर्ती लोहाघाट निवासी जगदीश पुनेठा की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी है। परिजन शव को लेने अंबाला रवाना हो गए हैं।
मंगलवार को फोर्ती के प्रधान प्रतिनिधि शेखर पुनेठा ने बताया कि फोर्ती निवासी जगदीश चंद्र पुनेठा पुत्र शिव दत्त पुनेठा (54) जो अंबाला पंजाब में शराब की दुकान में सेल्समेन के रूप में कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि जगदीश के साथियों ने उन्हें मंगलवार सुबह फोन कर जगदीश की हत्या होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि हत्या सिर पर हथौड़ा मारकर बताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही जगदीश की पत्नी जीवंती पुनेठा, पुत्र ललित, बिट्टू, पुत्री दीक्षा अपने होशोहवास खो बैठे। शेखर ने बताया कि जगदीश करीब 20 साल से अंबाला में शराब की दुकान में सेल्समेन के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके बच्चे गांव में ही रहते हैं। जो समय समय पर घर आया करते थे। जगदीश की हत्या के बाद पत्नी, बच्चे सहित ममेरे भाई किशोर सक्टा, साला शेखर पांडेय, भाभी बसंती पुनेठा अंबाला रवाना हो गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार अंबाला में ही किया जाएगा। जगदीश की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

शेयर करे