September 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाराकोट में बिहार निवासी मैकेनिक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Dukan Ad
Dukan Ad

बाराकोट में बिहार निवासी मैकेनिक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
चम्पावत। बाराकोट क्षेत्र में बिहार के चंपारण निवासी एक मैकेनिक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पिंटू पटेल उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है, जो बाराकोट स्थित एक वर्कशॉप में मैकेनिक के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते मानसिक तनाव में था। वह यहां अपने जीजा के साथ रहकर काम कर रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई जितेंद्र महर, मोहन जुकरिया, हेमंत लूंठी और गौरव दुर्गापाल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शेयर करे