चम्पावत। कलश संगीत कला समिति, चम्पावत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर गायन और वादन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. श्याम सिंह कार्की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक जितेंद्र जी और शंकर जोशी ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक विकास और सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण का सशक्त आधार है।
प्रतियोगिता में सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, उपशास्त्रीय गायन और शास्त्रीय वादन की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वर, ताल, लय, प्रस्तुति और तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया।
प्रमुख विजेता
प्राथमिक वर्ग
शास्त्रीय वादन : आयुष खर्कवाल (प्रथम), राज माहरा (द्वितीय), कार्तिकेय पंत एवं निकुंज तिवारी (तृतीय)
शास्त्रीय गायन : पारस रावत (प्रथम), देवांश माहरा (द्वितीय), अरनव रावत (तृतीय)
सुगम संगीत : राघव सिंह (प्रथम), प्रियाल बोहरा (द्वितीय), आयुष खर्कवाल (तृतीय)
जूनियर वर्ग
शास्त्रीय वादन : मयंक सामंत (प्रथम), कार्तिक नुरियाल (द्वितीय), ह्रयान वर्मा (तृतीय)
शास्त्रीय गायन : शशांक जोशी (प्रथम), मयंक नाथ (द्वितीय), दिव्यांशी खर्कवाल (तृतीय)
उपशास्त्रीय गायन : हृदयेश पंत (प्रथम), शशांक जोशी (द्वितीय), लक्षिता गौरवासी (तृतीय)
सीनियर वर्ग
शास्त्रीय गायन : अजनेश जोशी (प्रथम), वर्षिका जोशी (द्वितीय)
उपशास्त्रीय गायन : मोहित पाण्डेय (विशेष सम्मान)
शास्त्रीय वादन : अर्नव सिंह गुंसाई (प्रथम), नमन भट्ट (द्वितीय), अंशुमान सिंह (तृतीय)
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.सी. जोशी ने किया। उन्होंने संगीत शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में प्रेम बल्लभ भट्ट, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, महेश जोशी, नवीन पंत, नवीन चंद्र कोठारी, जनार्दन चिलकोटी, राजेंद्र गहतोड़ी, सागर मौनी, संतोष पांडेय और नीरज जोशी सहित समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य क्षेत्र की उभरती संगीत प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान कर उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




More Stories
बाराकोट में बिहार निवासी मैकेनिक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
21 जून तक सीमित न रखें, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री धामी
सिमल्टा कांडा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, माल्टा के पौधों का वितरण