CEIR पोर्टल की मदद से चम्पावत पुलिस ने खोज निकाला लाखों की कीमत का iPhone 17 Pro
मुंबई निवासी पर्यटक का बनबसा बाजार में खो गया था मोबाइल, पुलिस ने बरामद कर किया सुपुर्द
चम्पावत। बनबसा बाजार में खोए मुंबई निवासी एक पर्यटक के लाखों रुपये कीमत के iPhone 17 Pro को चम्पावत पुलिस ने बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता पर मोबाइल स्वामी ने आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पांच अगस्त 2026 को मुंबई के रावत इंडस्ट्रियल निवासी अमित जयराम सिंह पुत्र जयराम सिंह का iPhone 17 Pro बनबसा बाजार में कहीं खो गया था। उन्होंने इसकी सूचना थाना बनबसा पुलिस को दी थी।
पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की जानकारी जुटाते हुए तकनीकी प्रयास शुरू किए। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते खोया हुआ मोबाइल बनबसा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। गुरुवार 12 नवंबर को पुलिस ने मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी अमित जयराम सिंह के सुपुर्द कर दिया।
लाखों रुपये कीमत का मोबाइल वापस मिलने पर अमित जयराम सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने चम्पावत पुलिस की तत्परता, कार्यशैली और सहयोग की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने पर घबराएं नहीं। CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराएं और आवश्यक पुलिस कार्रवाई में सहयोग करें।

More Stories
टनकपुर में वन विभाग की एसओजी टीम की छापेमारी, 40 नग अवैध साल की लकड़ी बरामद
दर्जा मंत्री डॉ. नवीन पंत ने किया लोहाघाट जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल
सुई क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग,डीएम और डीएफओ को सौंपा ज्ञापन