नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर विकास कार्यों पर की चर्चा, सरयू लिफ्ट पेयजल परियोजना से जल्द मिलेगा पानी
लोहाघाट। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के उपाध्यक्ष एवं दर्जा मंत्री डॉ. नवीन पंत ने बुधवार को लोहाघाट स्थित जिला अस्पताल और जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
इसके बाद डॉ. पंत ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा से मुलाकात कर नगर के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत को आदर्श जिला बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित सरयू लिफ्ट पेयजल परियोजना की सौगात अब मिल चुकी है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से जल्द ही लोहाघाट नगर के लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे नगर की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।
इस दौरान भाजपा नेता घनश्याम जोशी, नवीन जोशी, प्रशांत सिंह, नीरज सिंह, हेमंत जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




More Stories
टनकपुर में वन विभाग की एसओजी टीम की छापेमारी, 40 नग अवैध साल की लकड़ी बरामद
CEIR पोर्टल की मदद से चम्पावत पुलिस ने खोज निकाला iPhone 17 Pro
सुई क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग,डीएम और डीएफओ को सौंपा ज्ञापन