13 वर्षीय हर्षित पुजारी की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, पिंजड़े लगाने के बावजूद बाघ को पकड़ने में नहीं मिली सफलता
चंपावत। लोहाघाट के सुंई क्षेत्र में बाघ के हमले में 13 वर्षीय बालक हर्षित पुजारी की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र में लगातार बनी दहशत के बीच जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से हमलावर बाघ को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की अनुमति देने की मांग की है।
इस संबंध में 12 नवंबर को जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने प्रभागीय वनाधिकारी, चंपावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि करीब एक सप्ताह पूर्व सुंई डुंगरी क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय हर्षित पुजारी को बाघ ने उसके घर के समीप ही अपना निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ज्ञापन में बताया गया है कि वन विभाग की ओर से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़े भी लगाए गए हैं, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले बाघ को आदमखोर घोषित करने की आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे मारने की संस्तुति प्रदान की जाए, ताकि ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण मिल सके और भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

#Champawat #Lohaghat #SuiDungri #TigerAttack #HumanWildlifeConflict #UttarakhandNews #ForestDepartment #ChampawatNews #हर्षित_पुजारी #बाघ_का_आतंक #सुंई_क्षेत्र #लोहाघाट #चंपावत_लाइव

More Stories
टनकपुर में 16 से 20 नवंबर तक वायुसेना की टीम करेगी स्कूल-कॉलेजों का दौरा
चंपावत के फायरमैन नीरज जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक
चम्पावत में ‘साँस’ अभियान का शुभारंभ, निमोनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जागरूकता मुहिम