बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता-2026 के ट्रक पुल इवेंट में किया शानदार प्रदर्शन, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित
चंपावत, 12 नवंबर। जनपद चंपावत के फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन नीरज जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता-2026 के ट्रक पुल (Truck Pull) इवेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
नीरज जोशी की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन और खेल भावना का परिणाम माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने से पुलिस विभाग और जनपद में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने फायरमैन नीरज जोशी को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने नीरज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
नीरज जोशी की इस सफलता से चंपावत जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।


More Stories
सुई क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग,डीएम और डीएफओ को सौंपा ज्ञापन
टनकपुर में 16 से 20 नवंबर तक वायुसेना की टीम करेगी स्कूल-कॉलेजों का दौरा
चम्पावत में ‘साँस’ अभियान का शुभारंभ, निमोनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जागरूकता मुहिम