गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग पर खाई में गिरी कार, ढटीगांव के ग्राम प्रधान और बेटा घायल
संवाददाता बाराकोट/लोहाघाट ।
बाराकोट विकासखंड के गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर सोमवार अपराह्न एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ढटीगांव के ग्राम प्रधान और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, लोहाघाट से ढटीगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में ढटीगांव के ग्राम प्रधान नवीन कुमार (40), पुत्र महेश राम और उनके पुत्र सुनील कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को बाहर निकालकर लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सीएमएस डॉ. विराज राठी के नेतृत्व में डॉ. हिमांशु शरण, डॉ. रविंद्र बोहरा और डॉ. राजीव चौहान ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, सचिन जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। केंद्रीय राज्य मंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग पर खाई में गिरी कार, ढटीगांव के ग्राम प्रधान और बेटा घायल

More Stories
कलश संगीत प्रतियोगिता का भव्य समापन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू
बाराकोट में बिहार निवासी मैकेनिक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
21 जून तक सीमित न रखें, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री धामी