एसबीआई लोहाघाट का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न, गणमान्य नागरिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान
लोहाघाट। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की लोहाघाट शाखा के 50 वर्ष पूरे होने पर नगर पालिका परिषद सभागार में स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रहे, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट अक्षय गणपति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्वर्ण जयंती समारोह के तहत बैंक की ओर से जिला स्तरीय 35 प्लस युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोहाघाट और चम्पावत की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पंकज वर्मा और हेम पुनेठा की जोड़ी विजेता रही, जबकि रवीश भट्ट और सुरेंद्र बोहरा उपविजेता बने। प्रतियोगिता का संचालन गोविंद बोहरा, प्रमोद चंद और विष्णु गिरी ने किया।
समारोह में समाज, राष्ट्र और संस्था के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन लोहाघाट के अध्यक्ष कैप्टन आर.एस. देव की उपस्थिति में पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बैंक के वरिष्ठ ग्राहकों और बैंक की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों और ग्राहकों ने एसबीआई की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया। बैंक अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और बेहतर बैंकिंग सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व अध्यक्ष भैरव दत्त राय, ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक कवि जी, एएमसीसी लोहाघाट के मुख्य प्रबंधक बिष्णु कांत तथा शाखा प्रबंधक परमिंदर सिंह नागर सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में बैंक अधिकारियों ने सभी अतिथियों, ग्राहकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए 50 वर्षों की इस सफल यात्रा में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

More Stories
गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग पर खाई में गिरी कार, ढटीगांव के ग्राम प्रधान और बेटा घायल
कलश संगीत प्रतियोगिता का भव्य समापन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू
बाराकोट में बिहार निवासी मैकेनिक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस