नवगठित पाटी नगर पंचायत में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
पाटी नगर पंचायत को 11 जून को अपना पहला अध्यक्ष और सभासद मिलने के बाद रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नीतू डागर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण लाल तथा सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी, जौलाड़ी वार्ड से बबलू पाटनी, न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली और पूनाकोट वार्ड से संगीता शामिल रहे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों ने नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
समारोह का संचालन भगवान लाल ने किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कमल सिंह मेहता, भगीरथ सोराड़ी, घनश्याम पचौली, राजू बोहरा, लवी पाटनी, रमेश पचौली, मदन पचौली, दीपक गहतोड़ी, सुरेश राजन, भैरव राय, रोशन, राजेंद्र गहतोड़ी, राहुल गहतोड़ी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ, विकास और मूलभूत सुविधाओं को बनाया प्राथमिकता

More Stories
एसबीआई लोहाघाट का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न, गणमान्य नागरिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान
गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग पर खाई में गिरी कार, ढटीगांव के ग्राम प्रधान और बेटा घायल
कलश संगीत प्रतियोगिता का भव्य समापन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू