शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश दूसरे दिन भी जारी, संयुक्त सर्च अभियान तेज
चम्पावत। तहसील पूर्णागिरि क्षेत्र के बूम रेंज में शारदा नदी में बह गए दो युवकों की तलाश के लिए बुधवार को भी व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी रहा। जिला प्रशासन के निर्देशन में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसएसबी इंटेलिजेंस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया।
जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को बूम रेंज क्षेत्र में दो युवकों के शारदा नदी में बह जाने की सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग, पुलिस, फायर सर्विस, चिकित्सा विभाग और एसडीआरएफ को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।
लापता युवकों की पहचान नैतिक सक्सेना (18 वर्ष), पुत्र वीर बहादुर सक्सेना, निवासी वार्ड संख्या-3, इंग्लिश वाइन शॉप के निकट, टनकपुर तथा तरुण सक्सेना (20 वर्ष), पुत्र बाबूराम सक्सेना, निवासी वार्ड संख्या-3, बर्मा लाइन, टनकपुर के रूप में हुई है।
घटना के बाद से ही एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार खोज अभियान चला रही हैं। बुधवार को ठूलीगाड़ पुलिस चौकी, एसएसबी इंटेलिजेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने नदी किनारे और संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग की।
जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ खोज एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान निरंतर जारी है।

More Stories
पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ, विकास और मूलभूत सुविधाओं को बनाया प्राथमिकता
एसबीआई लोहाघाट का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न, गणमान्य नागरिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान
गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग पर खाई में गिरी कार, ढटीगांव के ग्राम प्रधान और बेटा घायल