चम्पावत में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, धामी सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जमकर की नारेबाजी
चम्पावत। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आयोजित अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।
हस्ताक्षर अभियान में श्याम सिंह, महेश सिंह डसीला,मनोज सामंत, आशा देवी, उमेश सामा, मुरलीधर पोखरी, धीरज नेगी, विनोद मेहरा, दिग्विजय सिंह, नाथ सिंह बोहरा, मनीष सिंह महर, विपिन जोशी, बबलू, राम पालिवाल, अंकुर अधिकारी, नीरज वर्मा और नरेश जोशी, विपिन जोशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करने की बात कही।

More Stories
तामली में एसएसबी का 15 दिवसीय सॉफ्ट टॉय निर्माण प्रशिक्षण संपन्न
आईटीबीपी लोहाघाट को स्थानीय पशुपालकों ने की 459 किलो मुर्गियों की आपूर्ति
राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए सफलता के मंत्र