आईटीबीपी लोहाघाट को स्थानीय पशुपालकों ने की 459 किलो मुर्गियों की आपूर्ति
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के बीच हुए समझौते का लाभ अब स्थानीय पशुपालकों को मिलने लगा है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद के पशुपालकों ने छत्तीसवीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट को 459 किलोग्राम जीवित मुर्गियों की आपूर्ति की।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि आपूर्ति के दौरान मुर्गियों के वजन, स्वास्थ्य और गुणवत्ता की जांच की गई। इस पहल से स्थानीय पशुपालकों को अपने उत्पादों के लिए सुनिश्चित बाजार मिल रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारी और पशुपालन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
तामली में एसएसबी का 15 दिवसीय सॉफ्ट टॉय निर्माण प्रशिक्षण संपन्न
राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए सफलता के मंत्र
हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह, आरोपी गिरफ्तार