June 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में अतिक्रमण पर चला संयुक्त अभियान, एक व्यक्ति का ₹3 हजार का चालान

संवाददाता चंपावत।
नगरपालिका परिषद चम्पावत और एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) चम्पावत की संयुक्त टीम ने बुधवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध ₹3,000 का चालान भी किया गया।
नगरपालिका परिषद चम्पावत ने नगरवासियों से सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने तथा शहर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में एनएच के एक्शन वैभव गुप्ता, सहायक अभियंता नवीन चंद्र टम्टा, सहायक अभियंता भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद चम्पावत महेश चौहान, अवर अभियंता आशीष धीमान, कर संग्राहक प्रकाश गिरी, कर संग्राहक पवन पांडे, यूयूएसडीए के सहायक अभियंता टी.सी. पंत, मुक्तेश पचौली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करे