August 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश जारी, एसपी ने लिया सर्च अभियान का जायजा

शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश जारी, एसपी ने लिया सर्च अभियान का जायजा
चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की गोताखोर टीम संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने घटनास्थल पहुंचकर सर्च अभियान का निरीक्षण किया और बूम चौकी, ठुलीगाड़ पुलिस, एसडीआरएफ एवं पीएसी की टीमों को समन्वय के साथ अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन कर दोनों युवकों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा। फिलहाल पुलिस और राहत-बचाव दल शारदा नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

शेयर करे