June 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

शारदा नदी में डूबे दो चचेरे भाइयों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

शारदा नदी में डूबे दो चचेरे भाइयों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग स्थित बूम क्षेत्र में शारदा नदी में स्नान के दौरान डूबे दो चचेरे भाइयों में से एक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। वहीं, दूसरे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ, पीएसी और जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
जानकारी के अनुसार, 22 जून की दोपहर करीब 2:45 बजे टनकपुर के वार्ड नंबर-3 निवासी नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना और तरुण सक्सेना (20) पुत्र बाबूराम सक्सेना बूम क्षेत्र के पास शारदा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य बचाव दलों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी।
गुरुवार सुबह तरुण सक्सेना का शव बूम क्षेत्र में शारदा नदी किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, दूसरे युवक नैतिक सक्सेना की तलाश तीसरे दिन भी जारी है। एक युवक का शव मिलने से परिजनों में शोक की लहर है, जबकि नैतिक के परिजन अब भी उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

शेयर करे