August 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान, सात चालान

चंपावत में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान, सात चालान
चंपावत। नगर पालिका परिषद चंपावत के प्रवर्तन दल ने बुधवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान अतिक्रमण तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को लेकर कुल सात चालान किए गए, जिनसे ₹1300 का राजस्व प्राप्त हुआ।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित कैरी बैग, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट एवं अन्य एकल-उपयोग प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। वहीं भगवान सिंह, मनोज, जगदीश चंद्र सहित कई लोगों के विरुद्ध नियमानुसार चालान किए गए।
नगर पालिका परिषद ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पालिका प्रशासन ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अतिक्रमण न करने तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की है।
अभियान में सीएमएम महेश चौहान, प्रकाश गिरी, पवन पांडे और सूरज पुनेठा सहित पालिका कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करे