लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया।मंगलवार को लोकसभा चुनाव में लोहाघाट संयोजक व पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अजय टम्टा की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लोगों ने विकास को देखते हुए उत्तराखंड में पांचों सीट भाजपा की झोली डाली हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिप. उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, प्रिंस फत्र्याल, अनिल जोशी, नवीन बोहरा, गिरीश करायत, चन्द्रशेखर बगौली, महेन्द्र ढेक, दीपांशु माहरा, दिनेश ढेक, मुकेश कुमार, मनीष फत्र्याल, दिनेश माहरा, रमेश नाथ, पारम फत्र्याल, सतीश माहरा, गिरीश माहरा,देवेन्द्र बोहरा,मनीष देव आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरियाली के बीच देवीधार में 81 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
मायावती में निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ, नेत्र, हृदय, ईएनटी और किडनी रोग विशेषज्ञ दे रहे सेवा
पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए