लोहाघाट। लोहाघाट ब्लाक के एक सरकारी स्कूल में दो नाबालिग छात्रों की मारपीट पर एक घायल। घायल का उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
सोमवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि करीब चार दिन पहले एक नाबालिग छात्र का दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हुआ। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे के साथ मारपीट कर दी। सोमवार को उसी का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की जा रही है।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत