लोहाघाट। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर ऋषेश्वर महादेव मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
पुरोहित प्रकाश पुनेठा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने प्रवचन करते हुए नारद-भक्ति संवाद, ज्ञान-वैराग्य की कथा के साथ श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण के महत्व और इसके नियमों की जानकारी दी।
मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी और चंद्रशेखर बगौली रहे।
संयोजक नाथूराम राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष बगौली, प्रहलाद सिंह, पूरन सिंह फर्त्याल, भुवन बिष्ट, बृजेश महरा, दरवान सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह ढेक, कैलाश बगौली, गोविंद सिंह बोहरा, महेश सुतेड़ी, भैरव राय, प्रकाश राय, नरेश राय, कुलदीप राय, हरीश कापड़ी, निर्मल पुनेठा, कैलाश मेहता और गिरीश कुमार मौजूद रहे।

More Stories
चरस तस्करी में नेपाली युवक को 12 साल का कठोर कारावास
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की निर्वाचन आयोग ने की समीक्षा
मायावती में सेवा का संबल, निशुल्क चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंदों को राहत