November 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

उत्तराखंड

चंपावत। साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु चम्पावत पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,झारखण्ड, उत्तरप्रदेश...
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...
चंपावत। जनपद चम्पावत में एनएचएम के अन्तर्गत कार्यरत सीएचओ महिला कार्मिकों के साथ कथित...
विनोद बने अध्यक्ष तो जीवन बने महामंत्री चंपावत। जिला पंचायत सभागार में विनोद कुमार...
चंपावत। लोहाघाट चौमेल सड़क में धर्म घर के पास एक विचित्र आकृति चर्चा का...
चंपावत। अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर बाईक जागरूकता रैली निकालकर चंपावत में...

You may have missed

गुलदार ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर बैल को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत अमौली गांव में सुबह तड़के हुई घटना, वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग संवाद सहयोगी, जागरण, लोहाघाट। देवीधुरा वन क्षेत्र के मुलाकोट बीट अंतर्गत अमौली गांव में गुलदार ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर बंधे तीन वर्षीय बैल को मार डाला। घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गुलदार ने गांव निवासी नंद किशोर की गौशाला को निशाना बनाया। गुलदार दरवाजा तोड़कर गौशाला के अंदर घुस गया और वहां बंधे तीन वर्षीय बैल पर हमला कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। वन बीट अधिकारी दीपा की ओर से मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता पर चिंता जताते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है