रिपोर्टर.. राहुल महर
चंपावत। सीमांत तल्लादेश में बुधवार रात 8:00 बजे से बिजली नहीं है ।
सीमांत के गांव सिमयाउरी, बकोड़ा हरम, रमैला, नीड़, गुरखोली, रियांसी, बमनगांव, तरकुली आदि क्षेत्रों में रात के 8 बजे से विद्युत सेवा ठप रही।
बृहस्पतिवार को मंच उप तहसील, बैंक, अस्पताल और थाने में भी बिजली न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान मंच दीपक महर, पंकज सिंह, सुनील सिंह, मनोज जोशी आदि का कहना है कि विद्युत विभाग जब कभी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होती है तो ठीक करने में लंबा समय लगा देता है। उन्होंने शीघ्र विद्युत लाइन ठीक करने की मांग की।
विद्युत विभाग के जेई आशीष कुमार ने बताया कि मंच के समीप जंगल में पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है लाइन को ठीक कर लिया जाएगा।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल