चंपावत।
जनपद चम्पावत में एनएचएम के अन्तर्गत कार्यरत सीएचओ महिला कार्मिकों के साथ कथित रूप से की जा रही अभद्रता एवं मानसिक उत्पीड़न के संबंध में उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार एक जांच कमेटी का गठन किया जाना है,शासन के के निर्देशानुसार जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा इस संबंध में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया हैं जिसमें उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट तथा प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट,सोनाली मंडल को सदस्य नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने जांच समिति को सभी पक्षों को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर देते हुए स्पष्ट जांच आख्या 2 जुलाई 2024 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल