चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में भेंट की। इस दौरान उनसे प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी से वर्ष 2016 में ही सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत हुए 6 मार्गों की अधिसूचना जारी करने एवं कुमाऊं व गढ़वाल को संयोजित करने वाले मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया।
साथ ही मोहकमपुर ROB से अजबपुर ROB तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित करने, देहरादून में निर्माणाधीन रिंग रोड पर शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान करने, देहरादून-मसूरी की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रस्तावित योजना को ‘विजन-2047’ में सम्मिलित करने एवं अफजलगढ़-भागूवाला बाईपास के निर्माणाधीन प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल