September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अग्निशमन टीम ने बनबसा में मंदिर और मकान में गिरे पेड़ को हटाया

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत । अग्निशमन टीम टनकपुर द्वारा मकान व मन्दिर के ऊपर गिरे पेड को हटाया
अजय गणपति पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदाओ की दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं राहत बचाव कार्य करते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु अग्निशमन प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जनपद चम्पावत के फायर स्टेशन टनकपुर थाना क्षेत्र बनबसा मे दर्जन लाल पुत्र मुन्नीलाल ग्राम पम्पापुर बनबसा के मकान व मंदिर के ऊपर बारिश से पीपल का विशालकाय पेड गिर गया था। फायर यूनिट घटना स्थल पहुंच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए
वुड कटर की मदद से कड़ी मशक्कत से पेड को छोटे छोटे टुकड़ो मे काटकर जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया ।अवागम हेतु मार्ग सुचारु किया गया।किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।

शेयर करे