चंपावत। एसीएमओ कुलदीप यादव पर लगातार लग रहे उत्पीड़न के आरोप के बाद । उन्होंने एसीएमओ के पद से इस्तीफा दिया है । उनके स्थान पर एसीएमओ इंद्रजीत पांडे को एनएचएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । बताते चलें की कुलदीप यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लगातार शिकायत हो रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को पूर्व में भी कुलदीप यादव की शिकायत मिली थी।
आज विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व्यापार संघ अध्यक्ष विकास के साथ समस्त पदाधिकारी और भाजपा नेताओं ने उन्हें हटाने और स्थानांतरित करने की मांग की थी।
सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा की मुख्यमंत्री धामी क्षेत्र की जनता के साथ हैं और चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जिनकी वजह से जिले की छवि खराब हो रही है उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे