September 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गिरीश बिष्ट

रक्तदान कर महिला को दिया जीवनदान, सावित्री राय ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी चम्पावत। जिला...
संवाददाता चंपावत। आपदा प्रभावितों को त्वरित एवं पारदर्शी राहत उपलब्ध कराने की नीति के...
चम्पावत पुलिस का नशे के कारोबार पर सटीक वार, 43 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ...
हरित योग कार्यक्रम में 81 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास संवाददाता लोहाघाट । अंतरराष्ट्रीय...

You may have missed

257 करोड़ की लागत से बन रहे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश चम्पावत, 2 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद में संचालित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को छमानिया स्थित निर्माणाधीन गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और अभियंताओं से परियोजना के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। करीब 257 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हॉस्टल ब्लॉक, टाइप-2 व टाइप-3 आवासीय ब्लॉक, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल ग्राउंड, मल्टीपर्पज हॉल सहित विभिन्न खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों को चरणबद्ध और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आधुनिक खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण संसाधनों से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, प्रोजेक्ट मैनेजर केशव महाराज सिंह समेत कार्यदायी संस्था के अधिकारी, अभियंता और संबंधित कार्मिक मौजूद रहे