June 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गढ़कोट में आकाशीय बिजली गिरने से पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन पहुंचाई राहत

संवाददाता चंपावत।
आपदा प्रभावितों को त्वरित एवं पारदर्शी राहत उपलब्ध कराने की नीति के तहत विकासखंड चम्पावत के ग्राम गढ़कोट में आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को कुछ ही घंटों में आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी।
जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़कोट में आकाशीय बिजली गिरने से एक गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया। इसके बाद शासन द्वारा निर्धारित मानकों के तहत पीड़ित गृहस्वामी डूंगर देव पुत्र श्री सीताराम को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक मौके पर ही प्रदान किया गया।
आपदा की घड़ी में प्रशासन द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई पर पीड़ित परिवार ने सीएम धामी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार का आभार व्यक्त किया। पीड़ित ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार से मिली तत्काल सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।
आर्थिक सहायता के साथ-साथ रेड क्रॉस समिति ने भी प्रभावित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की। समिति की ओर से त्रिपाल, कंबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि परिवार को अस्थायी आवास एवं सुरक्षा संबंधी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
राहत एवं मुआवजा वितरण की पूरी प्रक्रिया के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी तथा रेड क्रॉस समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करे