October 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सीएम धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर धक्का-मुक्की भी हुई।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पीलीभीत चुंगी और गैस वितरण कार्यालय के समीप रोककर हिरासत में ले लिया। बताया गया कि कुल 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महिला और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और दलितों के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। नेताओं ने आरोप लगाया कि धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, विनोद सिंह बड़ेला, साहिल गिरी, श्याम सक्सेना, इरशाद, आदिल, गौरव जोशी, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, आशिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा और फैसल सिद्दकी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करे