9.63 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी कब्जे में
टनकपुर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टनकपुर पुलिस ने एक युवक को 9.63 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अगस्त को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी चेतन रावत के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
पुलिस के अनुसार मनिहारगोठ लोहे के पुल से करीब 300 मीटर पहले एक मोटरसाइकिल सवार को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38) पुत्र राम सजीवन, निवासी वार्ड नंबर-3 टनकपुर के कब्जे से 9.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना बाइक संख्या यूके 06 बीक्यू 3042 को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह शामिल रहे।

More Stories
सड़क नहीं बनी तो 2027 विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
अलर्ट के चलते चम्पावत में टनकपुर बनबसा को छोड़कर स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
युवाओं की क्षमता, समर्पण और संकल्प से प्रशस्त होगा उत्तराखंड के विकास का मार्ग : धामी