September 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बनबसा में दूसरे दिन भी 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

ऑपरेशन प्रहार के तहत चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच गिरफ्तार
चम्पावत। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चम्पावत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, भारतीय और नेपाली मुद्रा तथा छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा बनबसा थाना एवं एसओजी टीम के संयुक्त नेतृत्व में शारदा नदी किनारे चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में तीन भारतीय और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
50 ग्राम अवैध स्मैक
तीन मोटरसाइकिल (एक नेपाली नंबर की)
16,200 रुपये भारतीय मुद्रा
14,100 रुपये नेपाली मुद्रा
छह मल्टीमीडिया मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपी
राजेश वाल्मीकि (50), निवासी मीना बाजार नई बस्ती, बनबसा
रोहित राणा (20), निवासी मीना बाजार, बनबसा
नवीन भट्ट (36), निवासी महेंद्रनगर, कंचनपुर (नेपाल)
महेंद्र डगौरा (22), निवासी वेदकोट, कंचनपुर (नेपाल)
भरत सिंह लौहार (37), निवासी सुखला, कंचनपुर (नेपाल)

पुलिस टीम में थाना बनबसा प्रभारी एसआई सुरेंद्र कोरंगा, एसओजी प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट, एएनटीएफ प्रभारी एसआई प्रकाश भट्ट समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करे