October 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रक्तदान कर महिला को दिया जीवनदान, सावित्री राय ने 12वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Dukan Ad
Dukan Ad

रक्तदान कर महिला को दिया जीवनदान, सावित्री राय ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी
चम्पावत। जिला चिकित्सालय में भर्ती रक्त की कमी से जूझ रही एक महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर सावित्री राय ने मानवता की मिसाल पेश की। महिला को बी पॉजिटिव रक्त समूह की तत्काल आवश्यकता थी। इससे पूर्व जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अतिरिक्त रक्त की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों को उपयुक्त रक्तदाता नहीं मिल सका।
इस बीच जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन उमेद सिंह बसेड़ा ने एनएचएम के अंतर्गत आरकेएस में कार्यरत काउंसलर सावित्री राय से संपर्क किया। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए स्वैच्छिक रक्तदान कर महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सावित्री राय का यह 12वां रक्तदान था। उनके इस सराहनीय कार्य की अस्पताल प्रशासन एवं परिजनों ने प्रशंसा की। रक्तदान के दौरान डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, नर्सिंग ऑफिसर जीवन सिंह थापा, लैब टेक्नीशियन मेघा तिवारी तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सहयोग प्रदान किया।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी करनी चाहिए।

शेयर करे