October 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर में दो 17 और 18 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में दो 17 और 18 को दो
दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, बीपी, शुगर और ईसीजी की जांच के साथ मिलेंगी निःशुल्क दवाएं

चम्पावत। टनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 और 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगने वाले शिविर में श्री राममूर्ति स्मारक अस्पताल, बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में हृदय रोग, किडनी, न्यूरोलॉजी, हड्डी एवं जोड़, स्त्री रोग, त्वचा रोग और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

शिविर में निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ बीपी, ब्लड शुगर और ईसीजी की जांच की जाएगी। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। मरीजों से पुराने चिकित्सकीय पर्चे और जांच रिपोर्ट साथ लाने को कहा गया है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7983069823 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करे