October 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

चंपावत। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस ने शारदा नदी के पास कैनाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कश्यप (22) और रचित मौर्य (19), निवासी नई बस्ती, बनबसा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।

शेयर करे