October 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश,
…सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
… मशाल छिलके से लेकर एलईडी तक का सफर
संवाददाता…गिरीश सिंह बिष्ट

चंपावत। काली कुमाऊं चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोए चंपावत की रामलीला का आयोजन श्री आदर्श राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से किया जा रहा है। पंचमी नवरात्र पर पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। पंडित पंकज पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

वर्षों पहले मशाल और छिलकों को जलाकर रामलीला का आयोजन किया जाता था। समय के साथ इसमें बदलाव आया और अब एलईडी लाइट, लाउडस्पीकर व माइक्रोफोन जैसी आधुनिक सुविधाओं ने जगह ले ली है। हालांकि, रामलीला की मूल भावना और सांस्कृतिक परंपरा आज भी कायम है। रामलीला कमेटी लगातार आयोजन कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

रामलीला के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर बताया है। रामलीला मंच और मैदान के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार के लिए 2 करोड़ 47 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे रामलीला स्थल पर सुविधाओं का विस्तार होगा और ऐतिहासिक आयोजन को और बेहतर स्वरूप मिल सकेगा। स्वीकृत धनराशि से संबंधित कार्य शीघ्र पूरा किए जाने की उम्मीद है।
रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री मुकेश महाराना और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
Nइस दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री रोहित बिष्ट, कुर्मांचल सहकारी बैंक के निदेशक विकास साह, महंत जगेंद्र नाथ, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी, वरिष्ठ रंगकर्मी भुवन पंचोली, महंत शंकर रावल, अधिवक्ता गौरव पांडेय, छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप तड़ागी, भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष सूरज प्रहरी, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश सिंह बिष्ट, देवेंद्र पांडेय और पिहू भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समिति के संरक्षक अशोक वर्मा, अध्यक्ष भगवत शरण राय, हीरा बल्लभ पलसाईं, कमल राय, जगदीश खर्कवाल, सुधीर साह, शनि वर्मा, मुक्तेश पंचोली, रोशन प्रहरी, चंदन नाथ, नरेश प्रहरी, आशीष तड़ागी, संदीप तड़ागी, नवीन वर्मा, चेतन वर्मा सहित समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

शेयर करे