October 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
चंपावत। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस ने एक युवक को 2.47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर 14 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान अजय सिंह कुंवर (27), निवासी तल्ली चांदमारी, लोहाघाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने लोगों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

शेयर करे